गुरुवार 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के 2 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 241 यात्रियों के कालकलवित हो जाने की ख़बर है, जबकि एक यात्री रमेश विश्वास कुमार की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश,7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई यात्रियों को लेकर यह विमान दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा था और 2 मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गया।
अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में स्थित चिकित्सा महाविद्यालय का छात्रावास भी हादसे की चपेट में आया। विमान छात्रावास की छत पर गिरा,जिसकी चपेट में आने से चिकित्सकों ,छात्रों एवं अन्य कर्मचारियों सहित 27 लोगों की भी मौत हो गई।
विमान में सवार रमेश विश्वास कुमार जलते हुए विमान से चमत्कारिक रूप से बाहर आ गए। इतना ही नहीं वह खुद चलते हुए दुर्घटना स्थल से बाहर निकले और लोगों को हादसे के बारे में बताया।

नियति का खेल देखिए कि दो बार टिकट कैंसिल कराने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपनी यात्रा के लिए अंततः इस फ्लाइट को चुना,जबकि एक अन्य छात्रा ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से बोर्डिंग नहीं कर पाई और उसकी जान बच गई।
हादसे से पूरा देश स्तब्ध है और हतहतों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।
हादसा क्यों हुआ? यह जानकारी तो विस्तृत जांच के बाद ही मिलेगी,लेकिन इतना तय है कि तमाम तकनीकी प्रगति के बाद भी आपात स्थिति में बचाव के लिए मिलने वाला समय ही सबसे महत्वपूर्ण होता है , जो ए आई 171 को बिलकुल भी नहीं मिला।

भारतीय विमान पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। उन दुर्घटनाओं, दुर्घटनाओं में हताहतों की संख्या और दुर्घटना के कारणों पर एक नजर डालते हैं…
- एयर इंडिया फ्लाइट 855 (1978) –
तारीख: 1 जनवरी 1978
विमान: Boeing 747
स्थान: मुंबई के पास अरब सागर तट
मृतक संख्या : 213
कारण : पायलट द्वारा गलत दिशा में झुकाव; यंत्रविज्ञान की विफलता - एयर इंडिया फ्लाइट 182 (1985) –
तारीख: 23 जून 1985
विमान: Boeing 747-237B
स्थान: अटलांटिक महासागर आयरलैंड के पास
मृतक संख्या : 329
कारण: बम विस्फोट (आतंकी हमला), खालिस्तानी आतंकियों की भूमिका
यह अब तक की भारत की सबसे बड़ी विमान त्रासदी मानी जाती है। - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 605 (1990) –
तारीख: 14 फरवरी 1990
विमान: Airbus A320
स्थान: बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास क्रैश लैंडिंग
मृतक संख्या : 92
कारण: पायलट की त्रुटि; विमान रनवे से पहले ही उतर गया - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 491 (1993) –
तारीख: 26 अप्रैल 1993
विमान: Boeing 737
स्थान: औरंगाबाद एयरपोर्ट
मृतक संख्या : 55
कारण: टेक-ऑफ के दौरान ट्रक से टकराना - एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 (2010) –
तारीख: 22 मई 2010
विमान: Boeing 737-800
स्थान: मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
मृतक संख्या : 158
कारण: रनवे से आगे निकल जाना, पायलट की ग़लती
विशेष: यह विमान दुबई से लौट रहा था, और मेंगलुरु का टेबलटॉप रनवे हादसे का बड़ा कारण बना। - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 113 (1988) –
तारीख: 19 अक्टूबर 1988
विमान: Boeing 737
स्थान: अहमदाबाद
मृतक संख्या : 130
कारण: खराब मौसम और पायलट की लैंडिंग में चूक - एयर इंडिया फ्लाइट 403 (1982) –
तारीख: 21 जून 1982
विमान: Boeing 707
स्थान: बॉम्बे (अब मुंबई)
मृतक संख्या : 17
कारण: रनवे पर उतरते समय आग लगना - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 257 (1991) –
तारीख: 16 अगस्त 1991
विमान: Boeing 737
स्थान: इम्फाल, मणिपुर
मृतक संख्या : 69
कारण: खराब मौसम में दिशा भ्रम और पायलट की त्रुटि - एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 (2020)
तारीख: 7 अगस्त 2020
विमान: Boeing 737-800
स्थान: कोझिकोड (कालीकट) हवाई अड्डा
मृतक संख्या : 21
कारण: भारी बारिश में टेबलटॉप रनवे से फिसलना - इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 814 हाईजैक (1999) –
तारीख: 24 दिसंबर 1999
विमान: Airbus A300
स्थान: नेपाल से दिल्ली, हाईजैक कर अफगानिस्तान ले जाया गया
मृतक संख्या : 1 (आतंकवादियों द्वारा एक यात्री की हत्या)
कारण: आतंकियों द्वारा विमान का अपहरण
(विमान हादसों से संबंधित यह जानकारी विवेक रंजन श्रीवास्तव द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
संबद्ध-स्वाियत्ताशासी संगठन नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) | Ministry of Civil Aviation https://share.google/6nAA3SLonEiCZhOWr
विस्तृत विवरण हेतु